Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

3 अगस्त को प्रदेशभर के पटवारी करेंगे एक दिवसीय हड़ताल, सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे प्रदर्शन

विभागीय पदोन्नति और वेतन विसंगति के निराकरण की मांग, जांजगीर-चांपा के सभी पटवारी भी आंदोलन में होंगे शामिल

जांजगीर-चांपा। राजस्व पटवारी संघ, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर के पटवारी 3 अगस्त को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इस आंदोलन के माध्यम से विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति सहित विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग सरकार से की जाएगी।

राजस्व पटवारी संघ, जिला जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के सभी पटवारी भी आंदोलन में पूर्ण एकजुटता के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विभागीय पदोन्नति और वेतन संबंधी विसंगतियों का समाधान नहीं होने से प्रदेशभर के पटवारियों में असंतोष व्याप्त है। कई बार शासन और विभाग के समक्ष मांगें रखी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

See also  शाहिद रुद्र प्रताप सिंह की जयंती पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम सोनसरी  में जयंती मनाई गई...

उन्होंने कहा कि पटवारी राजस्व व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और किसानों से लेकर आम नागरिकों तक की कई शासकीय सेवाएं उनके माध्यम से संचालित होती हैं। इसके बावजूद उनकी वर्षों पुरानी मांगों का निराकरण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए प्रदेश के सभी पटवारी लोकतांत्रिक तरीके से एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने जिले के सभी पटवारी साथियों से 3 अगस्त को अनिवार्य रूप से सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होने और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशभर के पटवारियों की एकजुटता से शासन उनकी न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा।

See also  बिजली विभाग की मनमानी से ग्रामीण अक्रोशित, बेवजह कटती है जैजैपुर सर्कल के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली...

राजस्व पटवारी संघ ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा तथा शासन से मांगों के शीघ्र समाधान की अपेक्षा की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!