छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। टाउन पेट्रोलिंग के दौरान के मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि टाउन बरपाली चौक चांपा निवासी सूरज कुमार अपने घर के पास अवैध रूप से रूपए पैसे का दांव लगाकर अंको में कागज पेन से सट्टा पट्टी लिखकर खेल रहा है कि सूचना पर जाकर रेड किया मौके पर सूरज कुमार द्वारा सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खेलाते मिला सट्टा खेलने वाले पुलिस को देखकर भाग गये सूरज कुमार उम्र 47 साल साकिन बरपाली चौक चाम्पा मिला जिसे मौके पर गवाहों के समक्ष मेमोरंडम लिया गया। सूरज कुमार उम्र 37 साल के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा कागज, डाट पेन एवम नगदी 380/ रुपए गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 06 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से आरोपी को 27 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।



