छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
तलवार लहराकर लोगो को भयभीत करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

तलवार लहराकर लोगो को भयभीत करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि केरा रोड जांजगीर बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति तथा पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए घूम रहा हैं तथा लोगो को भयभीत कर रहा है की मुखबिर सूचना पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही पाया गया की आरोपी बूटूबुटु उर्फ रंजय उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर जांजगीर तथा विकास सिंह उम्र 23 साल निवासी पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे जांजगीर को पुलिस हिरासत में लेकर दोनो के कब्जे से 01- 01 नग लोहे का तलवार को बरामद किया गया।
आरोपी बुटु उर्फ रंजय उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर जांजगीर तथा विकास सिंह उम्र 23 साल निवासी पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे जांजगीर के विरुद्ध थाना जांजगीर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी भूटू उर्फ रंजय, विकास सिंह के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से 27 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव, सऊनि बी एन बनाफर, महिला प्रधान आर. मंजू सिंह व थाना स्टॉफ का योगदान सराहनीय रहा।



