Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शपथ ग्रहण समारोह में मंचस्थ अतिथिगण एवं छात्र परिषद के पदाधिकारि लायंस स्कूल की नवगठित छात्र परिषद ने ली शपथ…

शपथ ग्रहण समारोह में मंचस्थ अतिथिगण एवं छात्र परिषद के पदाधिकारि लायंस स्कूल की नवगठित छात्र परिषद ने ली शपथ
 
जांजगीर-चांपा। स्थानीय लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से नवगठित छात्र परिषद की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के तैलचित्र का माल्यार्पण किया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल अजीता पी. के. ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात क्रीड़ा शिक्षक ओ. पी. पाण्डेय ने नवगठित लायंस स्कूल के छात्र परिषद पदाधिकारियों की घोषणा की। लायंस शिक्षण समिति के सचिव लायन राजेश अग्रवाल नहीं स्कूल के सभी हाउस के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की एवं अपने उद्बोधन में शपथ ग्रहण की महत्ता पर प्रकाश डाला। लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन ने नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वे विद्यालय हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें। समारोह के मुख्य अतिथि लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल ने छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि विद्यालय एक मंदिर के समान ही विद्यार्थी आदर देकर अनुशासन में रहते हुए शाला के विकास में योगदान देवें। सत्र 2023-24 के लिए प्रसन्न सींग हेड ब्वाय एवं हर्षिता दुबे हेड गर्ल तथा वकार मेमन डिप्टी हेड ब्वाय एवं अनुष्का पाण्डेय डिप्टी हेड गर्ल मनोनीत किये गए है। इसके अलावा अनेक क्लबों का भी गठन किया गया। समारोह का संचालन शिक्षिका जया अग्रवाल ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षक सतीश यादव ने किया। समारोह में प्रमुख रूप से लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल, लायन राजेश अग्रवाल, लायंस क्लब के अध्यक्ष रामप्रपन्न देवांगन, लायन संतोष सोनी, लायन नारायण सोनी, लायन डॉ. जी.पी. दुबे, अग्रवाल के अलावा शाला के शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थिंगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

See also  CG News: आवास मंत्री के सामने गूंजी सोसायटियों की आवाज! 18 सोसायटी प्रतिनिधियों ने रखीं अपनी समस्याएं

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!