Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बाइक टकरा जाने की बात को लेकर जातिगत गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार…

बाइक टकरा जाने की बात को लेकर जातिगत गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार 
 
जांजगीर-चांपा। बाइक टकरा जाने की बात को लेकर जातिगत गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी अमित उम्र 20 साल निवासी पुटपुरा,
 शुभम उम्र 19 साल निवासी पुटपुरा के विरूद्ध धारा 294, 323, 427, 506, 34 भादवि (2) 5 क. 3 (1) द, ध SC/ST एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण के 02 अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अपने बड़े भाई सूर्यकांत निवासी पुटपुरा के साथ गांव पुटपुरा से गुड़ी चौक बाजार से सब्जी लेकर वापस पुटपुरा तरफ से घर जा रहा था। तभी रास्ते में सूर्यकांत का बाइक आरोपी के बाइक से टकरा गया इसी बात पर आरोपी द्वारा सूर्यकांत को जातिगत गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करते हुयें जान से मारने की धमकी दिया था और बाइक को तोड़फोड कर दिया था कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी अमित एवं उनके 03 अन्य साथियों के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
दौरान विवेचना के आरोपी अमित उम्र 20 साल निवासी पुटपुरा, शुभम उम्र 19 साल निवासी पुटपुरा जो घटना दिनांक से फरार था। जिसे मुखबीर सूचना से सकुनत से पकड़ा गया घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में सविता दास उप पुलिस अधीक्षक अजाक की विशेष योगदान रहा।

See also  जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती का प्रभारी प्राचार्य के साथ लग रही मिली भगत, कलेक्टर से चक्काजाम की चेतावनी मामले में एक सप्ताह के बाद भी डीईओ की कार्रवाई ठंडा बस्ते में,  जिला शिक्षा अधिकारी के ऊपर अभिभावकों ने लगाया लेनदेन कर मामले को रफा दफा करने का आरोप,  सक्ती जिला के उच्च अधिकारी प्रभारी प्राचार्य और साहू सर को हटाने के बजाय बचाने में लगा रहे एड़ी चोंटी का जोर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!