Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सक्ती में ‘गन कल्चर’ की दस्तक! दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, सरेआम वारदात से दहला शहर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

0 घर के बाहर चली गोली, हमलावर बेखौफ फरार; घायल युवती अस्पताल में भर्ती, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस!

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया। शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े एक 25 वर्षीय युवती पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी और वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्णिमा चौहान (25 वर्ष) पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सक्ती थाना क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने गोली चला दी। गोली लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों हमलावर वहां से फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और सक्ती थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

See also  18 वर्ष के युवाओं को राजीव गांधी ने दिया मत देने का अधिकार, राजीव गांधी जयंती पर युवा कांग्रेस ने कराया जिला स्तरीय फुटबॉल मैच...

एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Advertisment

शहर में दहशत, पुलिस पर उठे सवाल

घटना ने सक्ती की कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने और आरोपी के आसानी से फरार हो जाने से लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अपराधी इस तरह खुलेआम वारदात कर बिना किसी डर के भाग सकते हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

See also  Anju Mahendru : राजेश खन्ना से गहरी मोहब्बत करती थीं अंजू महेंद्रू, अंतिम वक्त तक नहीं छोड़ा उनका साथ...

लोगों का यह भी कहना है कि जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत है, ताकि अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम हो सके।
पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अब पूरे जिले की नजर इस बात पर टिकी है कि दिनदहाड़े गोली चलाने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में कब तक आते हैं और इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कब होता है।

See also  अदालतें आदेश जारी करने के लिए AI टूल का न करें इस्तेमाल, हाई कोर्ट का सख्त आदेश…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!