Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Mohla-Manpur Crime: मासूम को कुचलने के बाद दो बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक चालक, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले में हिट एंड रन का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह गुंडरदेही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खेल रहे एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी। उसे पकड़ने के लिए मोहला और मानपुर थाना क्षेत्र में बैरिकेड लगाए गए, लेकिन चालक ने दोनों जगह बैरिकेड तोड़ दिए और तेज रफ्तार से महाराष्ट्र सीमा की ओर भाग निकला। इस दौरान बैरिकेड के पास मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

पुलिस लगातार ट्रक का पीछा करती रही। भागने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। इसके बाद पुलिस ने कोरकोट्टी गांव के पास चालक को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।

See also  तत्कालीन पंचायत सचिव भागवत साहू पर लाखों रुपये घोटाला करने का आरोप, 14 वे वित्त राशि का दुरूपयोग पर ग्रामीण बेखबर थे सचिव हुए मालामाल, जनपद पंचायत मालखरौदा अंर्तगत ग्राम पंचायत अचरितपाली का मामला...

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, मासूम की मौत से गुंडरदेही गांव में लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद कुछ समय के लिए चक्काजाम जैसी स्थिति भी बन गई।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!