Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण, निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा…

राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण

निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भांचा राम के सुन्दर स्मृतियों को सहेजने जुट रहे हजारों हाथ

मुख्यमंत्री ने ‘राम पथ से राम वन‘ का किया शुभारंभ

सुकमा के रामाराम और कोरिया के सीतामढ़ी-हरचौका के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Advertisment

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास परिसर से निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल ‘राम पथ से राम वन‘ का शुभारंभ किया और इसमें शामिल दो वाहनों को सुकमा जिले के रामाराम और कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचौका के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘राम पथ से राम वन‘ के माध्यम से भगवान राम की छत्तीसगढ़ यात्रा में शामिल प्रमुख स्थानों की मिट्टी एकत्रित कर इसके अंतिम पड़ाव माता कौशल्या धाम चंदखुरी में वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही इस यात्रा के दौरान एफएम चैनल द्वारा भगवान श्रीराम की छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी कहानियों और मान्यताओं को भी आमजनों के साथ साझा किया जाएगा।

See also  कुसुम प्लांट हादसा के लिए जिम्मेदार डायरेक्टर के खिलाफ भी एफआईआर हो : धनंजय सिंह ठाकुर...

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर रामपथ से रामवन मुहिम से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और इस पहल की सराहाना भी की। उन्होंने कहा कि भगवान राम हम सबके है और छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। मुख्यमंत्री ने कहा हम भाग्यशाली है कि हमें राम-वन-गमन पथ को विकसित करने का अवसर मिला और 09 प्रमुख स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। शासन की इस पहल से हजारों लोग और संस्थाएं स्वस्फूर्त जुड़ते जा रहे है, यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी में भगवान राम बसते है और इस पवित्र मिट्टी को लाकर वृक्षारोपण का पुनीत कार्य किया जाएगा। यह वृक्ष भगवान राम के यात्रा की स्मृति का प्रतीक होगा।

See also  करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत: किसान ने फसल बचाने के लिए लगाए थे बिजली के तार

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में वनवास काल में भगवान राम की छत्तीसगढ़ यात्रा में शामिल स्थानों को राम-वन-गमन पथ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। शासन की इस पहल से लगातार अन्य लोग भी जुड़कर अपनी भगीदारी निभा रहे है। एफएम चैनल द्वारा रामपथ से रामवन की पहल से राम-वन-गमन पथ के प्रमुख स्थानों जैसे कोरिया के सीतामढ़ी-हर चौका, सरगुज़ा के रामगढ़ जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण, बलौदा बाजार के तुरतुरिया, रायपुर के चंदखुरी, गरियाबंद के राजिम, धमतरी के सिहावा, बस्तर के जगदलपुर और सुकमा के रामाराम से मिट्टी एकत्रित कर माता कौशल्या धाम परिसर चंदखुरी में वृक्षारोपण किया जाएगा।

See also  IND Vs SL 2024 1st T20I: भारत-श्रीलंका पहला टी20 शाम 7 बजे से… प्लेइंग XI में पंत और बिश्नोई पर नजर...

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजे डॉ. महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित अन्य प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!