Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत: किसान ने फसल बचाने के लिए लगाए थे बिजली के तार

कोरबा। किसान के खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. यह घटना कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल की है.

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में 22 हाथियों का झुंड घूम रहा है. सुबह के वक्त जब ग्रामीण खेत में काम करने गए इस दौरान हाथी को गिरा हुआ देखा. विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग को दी.

कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि एक किसान के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है. किसान से पूछताछ की गई, जिसमें उसने गुनाह कबूल किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है कि इसमें और कितने लोग शामिल हैं. आगे की कार्रवाई की जारी है.

See also  शहरी बेघरों के लिए होंगे पर्याप्त आश्रयस्थल : मिश्र, राज्य स्तरीय आश्रय स्थल निगरानी समिति की बैठक में अध्यक्ष सुयोग्य मिश्र ने दिये निर्देश, सीएसआर, निराश्रित निधि तथा अन्य संस्थानों से भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में करें काम...

डीएफओ ने ने बताया कि हाथी का वास्तविक उम्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा. बताया जा रहा है कि 22 हाथियों का झुंड क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जहां यह हाथी झुंड से बिछड़कर खेत की तरफ गया था.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!