Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भदराखार में जुआ पर शिवरीनारायण पुलिस का बड़ा धावा, 14 जुआरी गिरफ्तार 

0 सिंघुल-भदराखार में देर शाम पुलिस की रेड, ₹1.03 लाख नकद, दो बाइक और जुआ सामग्री जब्त!
 
जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरीनरायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिंघुल-भादराखार में संचालित जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई की।
 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जुआ, सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 07 जून 26 को देर शाम शिवरीनारायण पुलिस ने ग्राम सिंघुल-भदराखार में चल रहे जुआ फड़ पर ताबड़तोड़ रेड मार कार्यवाही कर 14 शातिर जुआरी घेराबंदी में पकड़े गए।
पकड़े गए जुआरीयों के नाम
1. राधेश्याम साहू 48 वर्ष सरवानी, कसडोल
2. दिलीप कुमार पैकरा 44 वर्ष तिपरगंज, गिरौदपुरी
3. विक्की वर्मा 30 वर्ष सेल, कसडोल
4. कमलेश कैवर्त 42 वर्ष रामपुर, गिधौरी
5. गेंदराम कैवर्त 42 वर्ष कोट, गिधौरी
6. रतन केंवट 66 वर्ष सिंधुल, शिवरीनारायण
7. ओम कुमार कैवर्त 46 वर्ष कोट, गिधौरी
8. जगदीश दास मानिकपुरी 26 वर्ष मडवा, गिधौरी
9. परमेश्वर देवांगन 37 वर्ष कटगी, कसडोल
10. सुनील केंवट 34 वर्ष अमोदी, गिधौरी
11. माधवराम लोहार 40 वर्ष सरवानी, कसडोल
12. समीर प्रेमी 36 वर्ष तुरकीनडीह, गिधौरी
13. कमलनारायण साहू 33 वर्ष अमोदी, गिधौरी
14. भीमराम कैवर्त 59 वर्ष अमोदी, गिधौरी
पुलिस की कार्रवाई
सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में दो अलग अलग अपराध क्र. 194/26 एवं 195/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. सिंह, प्र.उ.नि. रितेश परमार, प्र.आर. छगन साहू, आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, कुलदीप खुंटे, बलराम यादव, राजेश कौशिक एवं शिवरीनारायण स्टाफ की अहम भूमिका रही।

See also  RAIPURE NEWS : सुरक्षित लेनदेन और साइबर सुरक्षा वित्तीय साक्षरता…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!