Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Breaking: जांजगीर जिला जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जेल सुरक्षा पर उठे सवाल…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के जिला जेल खोखरा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुष्कर्म के आरोपी बंदी ने जेल परिसर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दुवास केवट के रूप में हुई है, जो नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले में आरोपी था।

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। जेल के भीतर आत्महत्या की इस घटना से अन्य बंदियों में भय का माहौल बन गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बंदी ने जेल के अंदर परिसर में ही फांसी लगाकर जान दी, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

See also  जशपुर सी-मार्ट में 2 करोड़ 40 लाख रूपए से अधिक की हुई बिक्री, सामग्रियों का पैकेजिंग करने के लिए फूड लैब की सुविधा...

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समाचार लिखे जाने तक परिजनों का इंतजार किया जा रहा है, वहीं जेल में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं—कैसे एक विचाराधीन कैदी को जेल के भीतर आत्महत्या का मौका मिला?

जिला जेलर का कहना है कि पूरे मामले में अन्य बंदियों से पूछताछ की जा रही है, मृतक युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई है उनके सामने ही पीएम कराया जाएगा पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!