जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास नगदी 60 हजार रुपए बरामद किया गया
जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास नगदी 60 हजार रुपए बरामद किया गया।
सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही की गई।
दिनांक 22 जुलाई 23 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भठली अमरैया पारा, बर्रा खार में कुछ जुवारियांन ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलकर रुपए पैसों का दाव लगा रहे हैं कि सूचना पर हमरा स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी का रेट कार्रवाई किया ग्राम भठली अमरैया खार डेम के पास आरोपी तौसिफ उम्र 32 साल निवासी भटगांव, यूसुब उम्र 22 निवासी जांजगीर, तौफिक उम्र 26 साल निवासी जांजगीर, कृष्णा उम्र 40 साल निवासी सेमरा तथा भठली बर्रा खार के पास आरोपी दया उम्र 40 साल निवासी बुरकाडीह, कनेश्वर प्रसाद उम्र 29 साल निवासी बाराद्वार, श्यामदास उम्र 31 साल निवासी हरदीडीह, फिरन उम्र 31 साल निवासी बेलादुला को जुआ खेलते रुपए पैसों का दाव लगाते रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से जुमला 52 पत्ती ताश एवं 60 हजार रुपए नगद बरामद कर धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत थाना नवागढ़ में 22 जुलाई 2023 को मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तुलसिंह पट्टावी एवं थाना नवगढ़ स्टाफ का विशेष योगदान रहा।