Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ अंचल के संभावनाशील युवा रचनाकारों के साथ दो दिवसीय कार्यशाला ’’सृजन-संवाद’’ का हुआ शुभारंभ…

छत्तीसगढ़ अंचल के संभावनाशील युवा रचनाकारों के साथ दो दिवसीय कार्यशाला ’’सृजन-संवाद’’ का हुआ शुभारंभ
 
     जांजगीर-चांपा। श्रीकांत वर्मा पीठ बिलासपुर,छत्तीसगढ संस्कृति परिषद रायपुर एवं जिला प्रशासन जांजगीर चांपा के संयुक्त तत्वाधान में शिवरीनारायण में छत्तीसगढ़ अंचल के संभावनाशील 25 युवा रचनाकारों के साथ दो दिवसीय कार्यशाला “सृजन संवाद” का शुभारंभ अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने किया। अपर कलेक्टर ने शुभारंभ अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला प्रशासन की तरफ से सभी उपस्थित रचनाकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। आप सभी अपने रचनाओं के माध्यम से समाज को नई दिशा व दशा प्रदान करेंगे।
    आज प्रथम दिवस 22 जुलाई के आवासीय कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित कवि कथाकार एवं साहित्यकार युवा रचनाकारों द्वारा पढ़ी गई रचनाओं और उनकी रचनाशीलता पर संवाद किया गया। कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों तेजी ग्रोवर(भोपाल), रुस्तम (भोपाल) शितेन्द्र नाथ चौधरी(रायगढ़), आनंद हरसुल (रायपुर), जया जादवानी(रायपुर), वसु गंधर्व(रायपुर) महेश वर्मा (अंबिकापुर) द्वारा छत्तीसगढ़ अंचल से चयनित रचनाकारों की रचनाओं पर वक्तव्य देकर उनके साथ विधागत चर्चाएं की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी ,पुरातत्वविद राहुल सिंह, रामकुमार तिवारी, तहसीलदार बजरंगलाल साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

See also  हाथों में जलाभिषेक का जल थामे कांवड़ लेकर मुख्यमंत्री ने किया दिव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!