Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : शराब दुकान कर्मी ही बना रहे थे मिलावटी शराब 3 कर्मी सहित चार गिरप्तार हजारो के सामान जप्त…

0 शराब दुकान की शराब को मिलावट के बाद दुकान मे ही खपा कर कमा रहे थे लाखो रू अवैध शराब बॉटल में उपयोग करने रखे ढक्कन, होलोग्राम और लेबलिंग सामग्री बरामद!

खैरागढ़,13 मई। जिला मुख्यालय मे सरकारी शराब दुकान कर्मियों द्वारा ही शराब की अवैध बाटलिंग कर मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आया है। खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की कार्यवाही में इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कार्यवाही में सरकारी शराब दुकान के तीन कर्मचारी सहित चार आरोपियो को गिरप्तार किया गया है। किराए के मकान लेकर आरोपी शराब दुकान के सेल्समैन भागवत वर्मा एवं त्रिलोक यादव शराब दुकान की शराब लेकर मिलावट कर अवैध बाटलिंग और रीफलिंग करते पाए गए। पुलिस ने रेड के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) क, 34(2), 36, 49 (ख) (ग), 59क (1) (2) आबकारी एक्ट एवं धारा 61(2), 318(4), 336(2), 336 (3), 340(2) के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद अन्य दो लोगो को भी गिरप्तार किया है।

See also  प्रदेश के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की वृद्धि होगी मुख्यमंत्री साय ने किया आठ करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ...

गिरफ्तार आरोपियों में खैरागढ़ सरकारी शराब दुकान के सेल्समैन भागवत वर्मा 26 वर्ष सनडोगरी गातापार, सेल्समैन त्रिलोक यादव 29 वर्ष कुसुमकुआं दल्ली राजहरा, जालबांधा सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर तिपेश सोनी 31 वर्ष डौंडी बालोद और शक्ति नारायण सिंह कुसुमकुआं दल्ली राजहरा, जालबांधा सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर तिपेश सोनी 31 वर्ष डौंडी बालोद और शक्ति नारायण सिंह 43 साल दंतेवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा शराब में पानी मिलाकर अवैध रूप से बॉटलिंग एवं रीफिलिंग कर बिक्री करना बताया है ।

आरोपियों के कब्जे से 130 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की सीलबंद पौवा, 10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ शराब जैसी गंधयुक्त कुल 34 लीटर 203 नग ढक्कन, 720 लेबल स्टीकर, 3 पत्ता होलोग्राम, 01 जेरिकेन, 01 चाड़ी, 12 नग ब्लू स्टिक 67 नग खाली शराब बोतल 02 खाली वाटर केन एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है ।

See also  स्टाफ की कमी से जूझ रहा जैजैपुर का बिजली विभाग... 40 गांवो की बिजली उपभोक्ताओं की समस्या से परेशान...

शराब दुकान मे ही खपा रहे थे नकली शराब

Advertisment

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कर्मचारी होने के चलते सरकारी शराब दुकान से ही शराब निकालकर उसे घर मे मिलावट कर सरकारी शराब दुकान में ही खपाते थे। इससे होने वाले अतिरिक्त फायदे को आरोपी खुद रख रहे थे। बताया गया कि मिलावट के बाद एक बाटल शराब को आरोपी दो बाटल बना रहे थे। मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो की संलिप्तता की आशंका भी है। एएसपी नितेश गौतम ने बताया कि मामले में गिरप्तार चार आरोपियो से पूछताछ के बाद विवेचना जारी है। विभागीय अधिकारियो कर्मचारियो की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है।

See also  CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश काटते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!