विधायक ब्यास कश्यप के सवाल जांजगीर-चांपा जिले के लिए विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 में स्वीकृत कार्यो को कब तक प्रारंभ कर लिया जाएगा के जवाब में लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि कार्य प्रारंभ होने की निश्चित तिथी बताया जाना संभव नही है। उन्होने यह भी बताया कि ग्राम धाराशिव में हाईस्कूल भवन निर्माण तथा शेष अन्य कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा के शून्यकाल में मड़वा-तेंदूभाठा ताप विद्युत परियोजना के भू-विस्थापितों के द्वारा विगत 2 माह से किये जा रहे आंदोलन एवं क्रमिक भूख हड़ताल के विषय में शासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने मांग किया कि भू-विस्थापितों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करते हुए भू-विस्थापितों को नौकरी प्रदान की जाए।