Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन: अचानक बिगड़ी तबीयत, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत; परिवार और राजनीति में शोक

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से लीवर और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे और कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती भी रह चुके थे।

रात में बिगड़ी तबीयत, सुबह फिर अस्पताल ले जाया गया

See also  छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आज से 21 दिसंबर तक

प्रतीक यादव के करीबी और जिम साथी सर्वेश पांडेय के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में कुछ सुधार होने पर वापस घर ले आया गया। लेकिन बुधवार सुबह फिर उनकी स्थिति खराब हो गई और दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के दौरान वह किचन में बेसुध होकर गिर पड़े थे। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisment

फिटनेस को लेकर रहते थे सजग

प्रतीक यादव को फिटनेस फ्रीक माना जाता था। वे जिम और हेल्थ रूटीन को लेकर काफी सजग रहते थे। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार खराब चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता था और तबीयत सुधरने पर घर भेज दिया जाता था।

See also  Chhattisgarh IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 43 IAS अधिकारियों के तबादले, ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ की जिम्मेदारी बदली

अखिलेश यादव हुए भावुक

प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रतीक को “बहुत अच्छा लड़का” बताया। अखिलेश ने कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य और बिजनेस दोनों को लेकर गंभीर रहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार में उतार-चढ़ाव का असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है।

अखिलेश यादव ने परिवार की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार साथ खड़ा है और आगे की कार्रवाई परिवार के निर्णय के अनुसार की जाएगी।

पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में KGMU के डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम से पहले वीडियोग्राफी की प्रक्रिया पूरी की गई। सुरक्षा को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

See also  हजारों लोगों की उपस्थिति में अदाणी पॉवर लिमिटेड,रायखेड़ा के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल की जनसुनवाई सफलता पूर्वक सम्पन्न, 90 प्रतिशत लोगों ने पक्ष में दिया अपना समर्थन, हजारों लोगों को नौकरी तथा इतने ही स्वरोजगार के अवसर की उम्मीद, कंपनी ने जताई गांवों में सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता...

राजनीतिक कार्यक्रम भी स्थगित

प्रतीक यादव के निधन के बाद बीजेपी महिला मोर्चा का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया। पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कार्यक्रम टालने का निर्णय लिया। फिलहाल पूरे यादव परिवार में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में समर्थक तथा राजनीतिक नेता परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!