Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खतरे में पुलिस! रिटायर्ड IPS की पत्नी को दी गर्दन मरोड़ कर दर्दनाक मौत! नेपाली कर्मचारियों पर शक

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शहर के प्रशांत नगर स्थित IAS और IPS अधिकारियों के सरकारी आवास परिसर में रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

घर में अकेली थीं महिला, देर रात हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, 1986 बैच के रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन की पत्नी घर में अकेली थीं। देर रात करीब 1:45 बजे अज्ञात हमलावर घर में दाखिल हुए और महिला की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर में रखे सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

See also  बिलासपुर बनेगा छत्तीसगढ़ का एजुकेशन हब 120 करोड़ की परियोजना से CGPSC, UPSC, NEET और JEE की तैयारी होगी आसान

नेपाल मूल के कर्मचारियों पर शक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना में घर में काम करने वाले नेपाल मूल के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इन लोगों की तलाश में जुट गई है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Advertisment

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर सी वी आनंद मौके पर पहुंचे। उनके साथ गृह सचिव शिखा गोयल और इंटेलिजेंस प्रमुख विजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

See also  अब मेडिकल स्टोर से आसानी से नहीं मिलेगी कफ सिरप, डॉक्टर की पर्ची होगी जरुरी

जांच के लिए बनाई गईं 4 विशेष टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष जांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों को अलग-अलग एंगल से जांच और आरोपियों की तलाश का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सरकारी अधिकारियों के हाई सिक्योरिटी इलाके में हुई इस हत्या ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर उन सरकारी परिसरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है जहां वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहते हैं।

See also  विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!