Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Suvendu Adhikari West Bengal CM: सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के होंगे नए मुख्यमंत्री : रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी सीएम होंगे, दूसरा उत्तर बंगाल से होगा

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनके पास गृह मंत्रालय और पुलिस विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी।

भाजपा सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इनमें अभिनेत्री और भाजपा नेता रूपा गांगुली के नाम पर सहमति बन चुकी है, जबकि दूसरा डिप्टी CM उत्तर बंगाल क्षेत्र से होगा।

सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। इसके अलावा उन्होंने नंदीग्राम सीट से भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। 2021 में भी उन्होंने ममता बनर्जी को इसी सीट पर मात दी थी।

See also  खराब सड़कों का मामला उठाया विधायक शेष राज हरबंस ने, प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिलने से खामियाजा भुगत रही जनता...

गौरतलब है कि 4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने 294 में से 207 सीटें जीतकर पहली बार बंगाल की सत्ता पर कब्जा जमाया। वहीं तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। राज्य की एक सीट फालता पर पुनर्मतदान होना है, जिसका परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!