Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

mi-vs-rcb-raipur-ipl-2026: रायपुर में उतरी मुंबई इंडियंस, रोहित-हार्दिक की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़ा फैंस का सैलाब

रायपुर। आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम राजधानी रायपुर पहुंच गई है। टीम के पहुंचते ही एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ जमा हो गई। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान एयरपोर्ट का माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय दिखाई दिया।

10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस सीजन में RCB ने रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। यहां 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच भी मुकाबला होगा।

See also  देश में कोरोना के 1081 एक्टिव केस, 12 मौतें; केरल में सबसे ज्यादा 430 मामले

मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है और टिकटों की बिक्री तेजी से जारी है। टिकट RCB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹2500 से शुरू होकर VIP श्रेणी में ₹8000 से अधिक तक है।

इस आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी विशेष पहल की है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में शामिल मेधावी छात्रों को 10 मई का मुकाबला मुफ्त में दिखाया जाएगा।

Advertisment

स्टेडियम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी। इस बार दर्शकों को QR कोड आधारित डिजिटल M-टिकट के जरिए प्रवेश मिलेगा। आयोजकों के मुताबिक यह व्यवस्था फर्जी टिकट और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के उद्देश्य से लागू की गई है।

See also  एलेक्स हेल्स ने किया बड़ा कमाल, टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज...

दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से खोल दिए जाएंगे। वहीं मैच के दौरान री-एंट्री की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों ने लोगों से समय पर पहुंचने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

रायपुर में होने वाले इन हाई-वोल्टेज मुकाबलों को लेकर पूरा शहर क्रिकेट के रंग में रंग चुका है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!