Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नहर के पास ग्रामीण की संदिग्ध अवस्था मे लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस छानबीन में जुटी

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारगांव स्थित बड़े नहर के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक की पहचान चेऊडीह निवासी संजय टंडन (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पामगढ़ स्थित पंकज पेट्रोलियम में कार्यरत था और बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म कर पेट्रोल पंप से निकला था। इसके बाद उसका शव बारगांव के बड़े नहर के पास संदिग्ध अवस्था में पाया गया।

See also  अर्जुन फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में नेपोमनियाचची से हारे...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर शव को मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के मुताबिक मृतक विवाहित था और उसके पांच छोटी-छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!