Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : रायपुर पुलिस कमिश्नर का सख्त आदेश, शहर की इन सड़कों पर नहीं होंगे प्रदर्शन

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर रैली, जुलूस, शोभायात्रा और सार्वजनिक प्रदर्शन पर अगले दो महीने तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह प्रतिबंध सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा। प्रशासन का कहना है कि इन मार्गों पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

किन-किन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध शहर के कई मुख्य मार्गों पर लागू रहेगा। इनमें शामिल हैं:

  • जीई रोड: शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक
  • मालवीय रोड: जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक
  • सदर बाजार रोड: कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक
  • एमजी रोड: गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक
    इन इलाकों में किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।
See also  CG NEWS : रूह कंपा देने वाला दोहरा हत्याकांड, भाई और भतीजों ने मिलकर की चाचा-चाची की बेरहमी से हत्या, शवों को बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया

ट्रैफिक दबाव को देखते हुए फैसला

Advertisment

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन सड़कों पर दिनभर भारी यातायात रहता है। ऐसे में रैली और जुलूस से न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ता है।आदेश का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम नागरिकों को राहत देना है।

सुरक्षा और नियमों का सख्त पालन

पुलिस ने साफ कर दिया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जा सकती है।

प्रशासन की अपील

See also  Accident News:कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और ट्रक में जोरदार टक्कर… 6 लोगों की मौत, 2 घायल...

प्रशासन ने नागरिकों और संगठनों से अपील की है कि वे इस प्रतिबंध का पालन करें और सहयोग दें, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य बनी रहे और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!