Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, जुटेंगे इन 4 राज्यों के CM

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

18 मई की रात पहुंचेंगे अमित शाह

जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 18 मई की रात जगदलपुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 19 मई को वे बैठक की अध्यक्षता करेंगे और शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

चार राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में राज्यों के बीच समन्वय और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

Advertisment

विकास और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

See also  जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक ब्यास कश्यप ने मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा मांग पत्र...

बैठक में सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था और अंतर-राज्यीय मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। यह मंच राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।

पिछली बैठक लखनऊ में हुई थी

इससे पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई थी। अब पहली बार यह बैठक बस्तर जैसे संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र में हो रही है।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों से पिछली बैठकों के अनुपालन और लंबित मुद्दों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

बस्तर के लिए क्यों अहम है यह बैठक

See also  शिवरीनारायण में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल

नक्सलवाद में कमी के बाद बस्तर में यह पहली बड़ी उच्चस्तरीय बैठक है। इससे क्षेत्र में विकास योजनाओं और सुरक्षा रणनीति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!