Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, कलेक्टर ने पंचायत नोडल अधिकारियों को गौठान एवं हाई, हायर सकेण्डरी स्कूलों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
 
कलेक्टर ने पंचायत नोडल अधिकारियों को गौठान एवं हाई, हायर सकेण्डरी स्कूलों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश
 
जनपद एवं नगरीय क्षेत्रों में रोका-छेका अभियान संचालित करने के दिए निर्देश
 
तहसीलदार छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें – कलेक्टर
 
      जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने खुले में चराई कर रहे पशुओं पर नियंत्रण और खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए जनपद एवं नगरीय क्षेत्रों में रोका-छेका अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रोका-छेका अभियान के अंतर्गत गौठान में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने, बारिश के मौसम को देखते हुए पशुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत नोडल अधिकारियों को गौठान एवं हाई, हायर सकेण्डरी स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रोका-छेका अभियान के लिए गांवों में मुनादी कराने तथा गौठानों में पशुओं के लिए पानी-चारा के व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
     बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को जिले में संचालित सभी छात्रावासों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं शतप्रतिशत खातों के आधार सीडिंग करने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए। कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने एवं अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कक्षा में अध्यापन के कार्य रूचिपूर्ण बनाकर पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में अण्डा, केला वितरण की पंचायतवार समीक्षा की एवं अण्डा का क्रय बैकयार्ड पोल्ट्री से ही करने के निर्देश दिए हैं।
      कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता हेतु शिक्षित बेरोजगारों द्वारा प्रस्तुत किये गये आवेदनों एवं दस्तावेजों के सत्यापन कार्य और स्वीकृत बेरोजगारों के आंकड़ों की समीक्षा कर प्राप्त दस्तावेजों के सत्यापन शीघ्र करने कहा। उन्होंने जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद व बीज के भंडारण व उठाव पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण रखें और किसानों को खाद-बीज उठाव में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड के कार्य में प्रगति लाने अभियान चलाकर व्हीएलई को पंचायतों में डोर टू डोर सर्वे करवाने कहा।
       कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, ई-कोर्ट के प्रकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए समय सीमा में जल्द निराकरण करने निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन, आत्मानंद स्कूल निर्माण प्रगति, हाट बाजार क्लिनिक, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक, हमर लैब, लोक सेवा गारंटी, जिले में संचालित बालवाड़ी, बीडीएम अस्पताल निर्माण प्रगति, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, सुपोषण योजना, आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली फरार महिला गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!