Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ओभर ब्रिज कोरबा रोड चांपा में तलवार लहराता हुआ युवक गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्यवाही…

ओभर ब्रिज कोरबा रोड चांपा में तलवार लहराता हुआ युवक गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्यवाही
 
 
जांजगीर-चांपा। ओभर ब्रिज कोरबा रोड चांपा में तलवार लहराता हुआ युवक को चांपा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुरेश महाना  उम्र 42 वर्ष निवासी कुम्हार पारा  पुसौर थाना पुसौर जिला रायगढ़ के कब्जे से एक नग लोहे का तलवार नुमा हथियार बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत  कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।               दिनांक 17 जुलाई 2023 को ओभर ब्रिज कोरबा रोड चांपा में मुखबिर की सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी सुरेश महाना उम्र 42 वर्ष निवासी कुम्हार पारा पुसौर थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए भयाक्रांत करते हुए पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी के आधिपत्य से एक लोहे का तलवार नुमा हथियार को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक नागेश तिवारी, रामप्रसाद बघेल, आर.  रंजीत अनंत, माखन साहू, डिकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

See also  नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!