Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bengal Chunav Results 2026 : बंगाल की सबसे हॉट सीट पर हाईवोल्टेज ड्रामा! भवानीपुर में काउंटिंग पर बवाल… ममता-शुभेंदु आमने-सामने

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा वीवीआईपी सीट भवानीपुर की हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला राज्य की राजनीति को बेहद रोमांचक बना रहा है। मतगणना के दौरान यहां अचानक विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया।

काउंटिंग सेंटर में बढ़ा तनाव

भवानीपुर मतगणना केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 12वें राउंड के बाद रिजल्ट की घोषणा कुछ समय के लिए रोक दी गई। टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों के एजेंटों ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थकों ने कई एजेंटों को अंदर से बाहर निकलवा दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।

See also  कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार, शराब घोटाले में ACB की कार्रवाई

मुख्यमंत्री ममता banerjee खुद मतगणना केंद्र पहुंचीं और उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां टीएमसी बढ़त बना रही है वहां मतगणना धीमी की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके कई एजेंटों को केंद्र से बाहर कर दिया गया।

भवानीपुर में ममता की बढ़त कायम

Advertisment

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भवानीपुर सीट पर 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस दौरान ममता बनर्जी लगभग 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

.ममता बनर्जी को 46 हजार से अधिक वोट मिले हैं
.शुभेंदु अधिकारी को 41 हजार से ज्यादा वोट प्राप्त हुए हैं
हालांकि अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है, इसलिए मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ माना जा रहा है।

See also  BJP नेता को थाने में बेरहमी से पीटा, 3 दरोगा समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड...

नंदीग्राम में शुभेंदु मजबूत

जहां भवानीपुर में ममता बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती रुझानों में वे टीएमसी उम्मीदवार पवित्र कर से हजारों वोटों से आगे चल रहे हैं। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

काउंटिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन

ममता बनर्जी के मतगणना केंद्र पहुंचते ही बीजेपी समर्थकों ने बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। भवानीपुर की गिनती अब पूरे देश की नजरों में बनी हुई है क्योंकि यह सीट बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बन चुकी है।

See also  थाने से सिर्फ 200 मीटर दूर दोहरी हत्या: रायगढ़ में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!