Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G. TRANSFER-LIST: 10 दिन तक क्यों रुकी रही ट्रांसफर लिस्ट? शिक्षा विभाग के आदेशों पर उठे सवाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 350 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को बड़े स्तर का फेरबदल माना जा रहा है।

इस बार ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। आमतौर पर इतने बड़े पैमाने पर तबादलों की सूची एक साथ जारी की जाती है, लेकिन इस बार सभी आदेश अलग-अलग जारी किए गए। खास बात यह भी है कि आदेशों में डिजिटल या ई-साइन की जगह मैनुअल हस्ताक्षर किए गए हैं।

See also  CG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

जानकारी के अनुसार तबादला आदेशों पर 24 अप्रैल की तारीख दर्ज है, लेकिन इन्हें करीब 10 दिन बाद सार्वजनिक किया गया। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर आदेश इतने दिनों तक होल्ड पर क्यों रखे गए।

रविवार जैसे अवकाश के दिन इन आदेशों को अचानक जारी किए जाने से भी विभागीय हलकों में चर्चाएं तेज हैं। आमतौर पर ऐसे बड़े प्रशासनिक आदेश कार्यदिवसों में जारी किए जाते हैं।

Advertisment

शिक्षा विभाग के इस फैसले का असर प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों पर पड़ेगा। वहीं तबादला प्रक्रिया और आदेश जारी करने के तरीके को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

See also  सुरक्षा और विकास के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साय सरकार की नीतियों से निखर रहा आदिवासी समुदायों का जीवन, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!