राजस्थान की जीत से बदला IPL 2026 का समीकरण! सनराइजर्स हैदराबाद को हुआ बड़ा नुकसान

न्यूज डेस्क : आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने 223 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए पंजाब को सीजन की पहली हार थमा दी। इस नतीजे का असर अब पॉइंट्स टेबल पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
हार के बाद भी पंजाब नंबर-1 पर कायम
लगातार सात जीत के बाद पंजाब किंग्स को पहली हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम अभी भी अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। पंजाब ने अब तक 8 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। टीम के खाते में कुल 13 अंक हैं और उसका नेट रनरेट +1.043 है।पंजाब की मजबूत शुरुआत और लगातार जीतों ने उसे अभी भी बाकी टीमों से आगे बनाए रखा है।
राजस्थान रॉयल्स टॉप-3 में पहुंचा
इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स को बड़ा फायदा मिला है। टीम अब अंक तालिका में चौथे स्थान से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान ने 9 मैचों में 6 जीत हासिल कर 12 अंक जुटा लिए हैं।
हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट (+1.919) के कारण RCB दूसरे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान का नेट रनरेट +0.617 है।राजस्थान की यह जीत प्लेऑफ की दौड़ में उसके लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद को हुआ नुकसान
राजस्थान की जीत का सबसे बड़ा नुकसान सनराइजर्स हैदराबाद को उठाना पड़ा। SRH अब तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है। हैदराबाद ने 8 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक जुटाए हैं और उसका रनरेट +0.815 है।
राजस्थान के बेहतर अंक संख्या के चलते ऑरेंज आर्मी को नीचे जाना पड़ा।
टॉप-4 टीमों का दबदबा कायम
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में फिलहाल टॉप-4 टीमों का नेट रनरेट पॉजिटिव है, जबकि बाकी सभी टीमों का रनरेट माइनस में चल रहा है।
गुजरात टाइटंस 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के पास 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर रनरेट के कारण CSK छठे और दिल्ली सातवें नंबर पर है।
मुंबई और लखनऊ की हालत खराब
इस सीजन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। मुंबई ने 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं और टीम नौवें स्थान पर है।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले यानी 10वें स्थान पर मौजूद है। टीम ने 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है। कोलकाता नाइट राइडर्स भी संघर्ष करती नजर आ रही है और टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है।



