Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण, आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

बिलासपुर,13अक्टूबर। सरकंडा थाना क्षेत्र का यह मामला है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता बिलासपुर में पढ़ाई करने आई हुई थी। इसी दौरान फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात साजिद अहमद नामक युवक से सोशल मीडिया के जरिए हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर युवती को अपने किराए के घर बुलाया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी साजिद ने इस दौरान घटना का वीडियो गोपनीय रूप से रिकॉर्ड कर लिया और वायरल करने की धमकी देकर फरवरी से अक्टूबर 2025 तक युवती का मानसिक और दैहिक शोषण करता रहा। डर और धमकी के कारण पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता सकी। आखिरकार जब आरोपी की ज्यादती हद पार हो गई, तो पीड़िता ने अपनी मां को सारी बात बताई और दोनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डे की टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और सिर्फ 10 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया।

See also  वेदांता एल्युमीनियम ने लांजीगढ़ रिफाइनरी की क्षमता 5 एमटीपीए तक बढ़ाई; एल्युमिना उत्पादन में नया रिकॉर्ड स्थापित

आरोपी की पहचान साजिद अहमद (25 वर्ष) के रूप में हुई, जो सुरजपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!