Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

15 दिनों तक होटल और मेडिकल स्टोरों की होगी सघन जांच 

जांजगीर-चांपा। जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री और औषधियां उपलब्ध कराना है।
सहायक औषधि नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों, होटल-ढाबों तथा औषधि दुकानों की नियमित जांच की जाएगी। अभियान के दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों और दवाओं के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जाएगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता की जानकारी संबंधित विभाग को दें।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के पहले दिन खाद्य एवं औषधि प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

See also  रेडीमेड कपड़ों के निर्माण से खुला रोजगार का सुगम द्वार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!