Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड निर्माण की मांग, विधायक ने एसपी को लिखा पत्र

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत दिलाने की पहल तेज हो गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 के विधायक व्यास कश्यप ने शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड निर्माण कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में तेज गर्मी के चलते ट्रैफिक सिग्नलों पर रुकने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सिग्नल बंद होने या लंबे समय तक इंतजार की स्थिति में लोगों को धूप में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
विधायक ने बताया कि क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार मांग की जा रही है कि शहर के प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड लगाए जाएं, ताकि लोगों को धूप से राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से जल्द पहल करते हुए शेड निर्माण कराने की अपील की है।
इस पहल को आमजन की सुविधा से जोड़कर देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेगा।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यायाम शाला,धनवंतरी प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र और ज्ञानपथ का किया लोकार्पण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!