Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की हुई बैठक…

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की हुई बैठक

मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों के नाम जुड़वाने कार्ययोजना पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) गतिविधियों के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। प्रदेश में 2 अगस्त 2023 से प्रारंभ हो रहे निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने हेतु आवश्यक गतिविधियों के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “स्वीप” कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता तथा स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर कियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की आज आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने सभी विभागों को इसमें सहयोग करने और इन्हें विस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में विभिन्न मीडिया माध्यमों में संचालित किए जाने वाले अभियानों के बारे में भी जानकारी दी।

See also  आगामी फ़िल्म 'मर जाहूँ तोर मया म' का पहला गाना हुआ रिलीज, 'कनिहा ले बेनी झूलाये कैसे' छा गया गाना छत्तीसगढ़ में, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

कंगाले ने बैठक में बताया कि निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कर 2 अगस्त 2023 से नए मतदाताओं को जोड़ने का सघन अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए सभी महाविद्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किए जाएंगे। ऐसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें भी प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 18 अगस्त और 19 अगस्त को सभी जिलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सभी मतदान केंद्रों में स्थानीय बीएलओ मौजूद रहेंगे।

Advertisment

बैठक में कंगाले ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए नवविवाहिता सम्मान कार्यक्रम और वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आगामी अगस्त महीने में श्रमिकों को जोड़ने के लिए श्रमिक सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही युवाओं को ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे।

See also  सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

कंगाले ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने तथा महाविद्यालय एवं हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का भ्रमण कराया जाएगा। कॉलेजों में रंगोली, वाद-विवाद, नारा लेखन एवं अन्य प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। आगामी 20 अगस्त को ग्राम पंचायतों में होने वाले ग्रामसभा, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों, सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन्स तथा योगा क्लबों के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान करने और निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने विषयक संकल्प पत्र का वाचन कराया जाएगा।

See also  23 हजार करोड़ किसका है प्रधानमंत्री मोदी जवाब दें- जांगिड़...

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन मांझी, पंचायत विभाग के संचालक कार्तिकेय गोयल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (स्वीप) डॉ. के.आर.आर. सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपूर्व टोप्पो और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शारदा अग्रवाल सहित स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, पीआईबी, राष्ट्रीय सेवा योजना, दूरदर्शन, आकाशवाणी, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, भारत स्काउट गाइड, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के अधिकारी तथा महिला स्वसहायता समूह व सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक में उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!