Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आगामी फ़िल्म ‘मर जाहूँ तोर मया म’ का पहला गाना हुआ रिलीज, ‘कनिहा ले बेनी झूलाये कैसे’ छा गया गाना छत्तीसगढ़ में, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

रायपुर। छॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में आजकल जबरदस्त धमाल मचा हुआ है. हर दिन कोई न कोई नया गाना सोशल मीडिया पर छा जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ है हाल ही में रिलीज हुए छत्तीसगढ़ी गाने ‘कनिहा ले बेनी झूलाये कैसे’ के साथ. गाना आते ही लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गया है और यह इंटरनेट पर वायरल सेंसेशन बन गया है. यह avm गाना मे आ गया है, रिलीज के बाद से ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं. लोग कमेंट में गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी को लक्षित झांझी और आरवी सिन्हा का डांस पसंद आ रहा हैं तो किसी को कंचन जोशी और सुनील सोनी का आवाज का जादू. रिलीज हुए छत्तीसगढ़ी गाने ने इंस्टाग्राम पर जबरजस्त तहलका मचा दिया है. गाने को लाखों लोगो ने देखा, सुना और पसंद किया है. सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की बीट्स, लिरिक्स और परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे. ‘कनिहा ले बेनी झूलाये कैसे’ गाने के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस गाने पर कई रील्स और शॉर्ट वीडियो भी बनाए जा रहे हैं. लोग इसे डांसिंग सॉन्ग की तरह एंजॉय कर रहे हैं. जिसको बाबा बघेल ने कोरियोग्राफ किया है अखिलेश कोमल ने इस फ़िल्म को डायरेक्ट किया है और BTS फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इस फ़िल्म के निर्माता है। गाने के लिरिक्स दिलीप कौशिक ने लिखे हैं. म्यूजिक दिया है घनश्याम गंधरव ने, इस फ़िल्म मे लीजेंड एक्टर रजनीश झांझी भी है. छत्तीसगढ़ी गानों की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. खासकर ‘मर जाहूँ तोर मया म’ फ़िल्म के गाने को जिस तरह का रिस्पांस मिल रहा है, वो बताता है कि छत्तीसगढ़ी इंडस्ट्री अब मेनस्ट्रीम में अपनी खास जगह बना रही है।

See also  बंदूक छोड़ थामा ट्रैक्टर का स्टीयरिंग: नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की नई शुरुआत, साइकिल न छूने वाले अब सीख रहे ट्रैक्टर चलाना और मरम्मत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!