Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राज्यपाल हरिचंदन ने मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई…

राज्यपाल हरिचंदन ने मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाॅल में विधायक  मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल श्री हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चैबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

See also  दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा झटका; राजीव चौक के बाद अब नई दिल्ली स्टेशन पर भी नो-एंट्री

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!