छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
शतरंज से बढ़ता बौद्धिक विकास – एसडीएम सुब्रत प्रधान, जिले में शतरंज को संघ ने दी नई पहचान, हर संभव सहयोग करेगा डीबी वेंचर्स ग्रुप: धीरेंद्र बाजपेई

0 जिला शतरंज संघ जांजगीर-चांपा एवं डीबी वेंचर्स चांपा के संयुक्त तत्वावधान में “वन डे रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन
0 ओपन में यश सिंह व जसमन कौर, अंडर-15 में प्रांजल बिस्वास व अनुष्का प्रमाणिक, अंडर-10 में अयान्श फुलर व समायरा उभरानी बने चैंपियन!
जांजगीर-चांपा। जिला शतरंज संघ जांजगीर-चांपा एवं डीबी वेंचर्स चांपा के संयुक्त तत्वावधान में “वन डे रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026” का आयोजन ऑडिटोरियम जांजगीर में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित विभिन्न स्थानों से लगभग 220 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ट्रॉफी मोमेंटो , कैश प्राइज, मेडल एवं ई-प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और आयोजन को सफल बनाने में आयोजकों की भूमिका सराहनीय रही।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं बल्कि बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है। यह खेल बच्चों और युवाओं में तार्किक सोच, निर्णय क्षमता तथा धैर्य को विकसित करता है।
उन्होंने बताया कि शतरंज खेलने से मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ती है और खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेना सीखते हैं। यही कारण है कि आज शतरंज को शिक्षा और मानसिक विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीबी वेंचर्स ग्रुप के संचालक श्री धीरेन्द्र बाजपेई ने कहा कि जिले में शतरंज को पहचान दिलाने में जिला शतरंज संघ की अहम भूमिका रही है। संघ के निरंतर प्रयासों से आज शतरंज खेल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि डीबी वेंचर्स ग्रुप खेलों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है और शतरंज के विकास हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने जिला शतरंज संघ सहित अभिभावकों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। पुरस्कार वितरण मे विशिष्ट अतिथि आर एल विश्वकर्मा सचिव जिला शतरंज संघ कोरबा, विमल मानिकपुरी समाजसेवी, अंजीर प्रधान, मनोज साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ सुमित गुलावानी (JGM हॉस्पिटल) एवं मंगलम ज्वेलर्स विजय सोनी ने दीप प्रज्वलन कर किया। चैतन्य निर्मलकर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता को सफल बनाने डीबी वेंचर्स चांपा के संचालक धीरेंद्र वाजपेई, मां मनका मेडिकल चांपा के संचालक मनोज चंद्रा, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, जनपद पंचायत बलौदा के सभापति एवं किसान मोर्चा जिला सक्ती के उपाध्यक्ष चूड़ामणि राठौर, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स जांजगीर के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं के व्ही सी सेल्स के संचालक राजेश अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्वास्थ्य क्षेत्र से डॉ रूचि एवं डॉ सुमित गुलवानी (JGM हॉस्पिटल), डॉ निहारिका राठौर (राठौर सोनोग्राफी सेंटर, चांपा) तथा डॉ आकाश सिंह राणा (राणा मल्टी हॉस्पिटल, जांजगीर) का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ फर्नीचर कुलीपोटा, विष्णु मोदी (आनंद हीरो, जांजगीर), विश्वनाथ सोनी (विश्वनाथ ज्वेलर्स, चांपा), अंजोर प्रधान (नवोदय विद्या निकेतन, चांपा), जयंती यादव (किड्स प्रमोट चेस अकादमी), आईबीसी 24 जिला ब्यूरो राजकुमार साहू, हितेश देवांगन (कोसा निकेतन-2), विजय सोनी (मंगलम ज्वेलर्स), तुलसीराम देवी लाल सोनी (टीडीएस ज्वेलर्स) एवं अजय सोनी (न्यू जेके ज्वेलर्स, चांपा), समाजसेवी राजेश पालीवाल शामिल रहे।
प्रतियोगिता के ओपन, अंडर-15 एवं अंडर-10 वर्ग के परिणाम घोषित
जिला शतरंज संघ अध्यक्ष देवेंद्र राठौर एवं उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने बताया कि,
ओपन वर्ग में यश सिंह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संस्कार कश्यप एवं तृतीय स्थान पर प्रभमान सिंह मल्होत्रा रहे।
ओपन महिला वर्ग
प्रथम स्थान जसमन कौर द्वितीय विनिता कैवर्त तृतीय इशिका साहू ने प्राप्त किया।
अंडर-15 बालक वर्ग में प्रांजल बिस्वास ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर दीपक सिंह एवं तीसरे स्थान पर शिवांश सिंह ठाकुर रहे।
अंडर-15 बालिका वर्ग में अनुष्का प्रामाणिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सम्बोधि सिंह एवं तृतीय स्थान पर अन्वेशा राठौर रहीं।
अंडर-10 बालक वर्ग में अयान्श फुलर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर वेदांश यादव एवं तीसरे स्थान पर जी. आरव रहे।
अंडर-10 बालिका वर्ग में समायरा उभरानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर अमंदी साई एवं तृतीय स्थान पर अनिका साहू रहीं।
जोनल पुरस्कारों में रूपांश सकले (रायपुर), अजय कुमार (बिलासपुर), अर्चित देवांगन (बस्तर) एवं आहान गुप्ता (सरगुजा) शामिल रहे।
विशेष पुरस्कारों में सोनू कौशले (बेस्ट अनरेटेड), सचिंद्र देव बर्मन (बेस्ट जांजगीर-चांपा ), ललित शर्मा (बेस्ट वेटरन), समृद्ध तिवारी (बेस्ट यंगेस्ट) एवं साध्या केशरवानी (बेस्ट पीएच) को सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ स्कूल में दिल्ली पब्लिक स्कूल जांजगीर-चांपा, सैनिक स्कूल अंबिकापुर एवं हसदेव पब्लिक स्कूल जांजगीर-चांपा को सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ अकादमी में किड्स प्रमोट चेस अकादमी जांजगीर-चांपा, 360 चेस अकादमी कोरबा एवं के एरीना चेस अकादमी रायगढ़ को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में संघ पदाधिकारी कोषाध्यक्ष लोकेश यादव, सचिव गिरधर गोपाल, जयंती यादव, संतराम यादव, शशांक राठौर, राजू देवांगन, अभिजीत मावलंकर, सत्यप्रकाश तिवारी, मनीष सूर्यवंशी, देवव्रत बैनर्जी, शिल्पा बनर्जी,अजय कुमार सहित संघ के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।



