Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आठ साल बाद बिटिया ने सुनी मां की आवाज, भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री के सामने परिवार ने रखी थी तकलीफ, एम्स में हुआ सफल कॉक्लियर इंप्लांट…

आठ साल बाद बिटिया ने सुनी मां की आवाज

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री के सामने परिवार ने रखी थी तकलीफ

एम्स में हुआ सफल कॉक्लियर इंप्लांट

रायपुर। एक मां के लिए इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है कि पिछले 8 सालों से उसकी बेटी ने उसकी आवाज ही नहीं सुनी और शायद उस मां का यह दुख जीवन भर बना रहता, यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के दौरान कोरिया ना आते और परिवार अपने मुखिया के सामने अपना दुख साझा न कर पाते। इसी का परिणाम हुआ कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वर्षा की कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी हुई और आज वर्षा अपनी मां और दुनिया की हर आवाज को सुन सकती है और उसे महसूस कर सकती है।

See also  राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया...

दरअसल 8 साल की वर्षा को बचपन से ही सुनने और बोलने की तकलीफ थी, जिससे उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वर्षा के परिवार ने उसका बहुत इलाज कराया, लेकिन तकलीफ दूर नहीं हुई।

Advertisment

कोरिया में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल के सामने परिवार ने अपनी बात रखी और आग्रह किया कि बेटी के इलाज में सहयोग करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्षा के इलाज में पूरी सहायता करें। वर्षा के पिता मुकेश मिश्रा ने बताया कि वर्षा को प्रशासन के सहयोग से रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया और कुशल चिकित्सकों के द्वारा वर्षा की सफल कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की गई। पिता श्री मिश्रा बताते है कि वर्षा अब सुनने लगी है और आवाज सुनकर प्रतिक्रिया दे रही है। अब वह धीरे-धीरे बोलना भी सीख रही है। वर्षा के माता-पिता और परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहुत संवेदनशील है और आज उनके सहयोग से ही वर्षा को नया जीवन मिला है।

See also  TI Manish Tiwari : बाबा बागेश्वर का पैर छुने वाले TI की छुट्टी, रायपुर एयरपोर्ट पर ऑन-ड्यूटी निरीक्षक का वीडियो हुआ था वायरल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!