Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अक्षय कुमार की वापसी! ‘भूत बंगला’ ने वीकेंड में मचाया तहलका… 3 दिन में 95 करोड़ के पार कलेक्शन

न्यूज डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है। लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रहे अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म राहत की खबर लेकर आई है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में उम्मीद के मुताबिक मजबूत कलेक्शन किया है और अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब पहुंच चुकी है।

वीकेंड में दमदार कमाई
फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बाद पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 19 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी रविवार को जबरदस्त उछाल के साथ कुल मिलाकर 58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया।
वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 69.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

See also  ग्राम पंचायत पुटपुरा में सरपंच के खिलाफ पंचों ने खोला मोर्चा

विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट में 7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो गया है।इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी का असर
फिल्म की सफलता के पीछे निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी को बड़ी वजह माना जा रहा है। दोनों ने लंबे समय बाद साथ काम किया है और दर्शकों को यह कॉम्बिनेशन फिर से पसंद आ रहा है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में फिल्म ने दर्शकों को एंटरटेन करने में सफलता हासिल की है।

See also  भाजपा सरकार में भी कांग्रेसी नेताओं से खौफ खा रहे अधिकारी, अधूरा छोड़ दिया सिंघाड़ा तालाब एवं ग्राम खोखरा का खइया डबरी तालाब से अतिक्रमण हटाने का कार्य...

बजट के करीब पहुंची फिल्म
बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 120 से 150 करोड़ रुपये के बीच है। ऐसे में पहले ही वीकेंड में लगभग 100 करोड़ के करीब पहुंचना फिल्म के लिए बड़ा संकेत है।अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘भूत बंगला’ आने वाले दिनों में 200 करोड़ क्लब में जगह बना पाएगी या नहीं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!