Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर रेल मंडल का बड़ा एक्शन! हावड़ा-मुंबई मेल में काकरोच मिलने पर हड़कंप, दुर्ग स्टेशन पर छापा

दुर्ग। रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों, पेंट्रीकार और स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं खाद्य गुणवत्ता की जांच की गई।

पेंट्रीकार में काकरोच मिलने से मचा हड़कंप
जांच के दौरान हावड़ा-मुंबई मेल (गाड़ी संख्या 12810) के पेंट्रीकार में काकरोच पाए गए। इस लापरवाही पर संबंधित एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई गई और तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

स्टॉल्स पर खाने-पीने की वस्तुओं की जांच
रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन के स्टॉल्स पर भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए।

See also  मुख्यमंत्री ने कोंडागांव जिले के 515 युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री का मित्रवत और आत्मीय व्यवहार युवाओं को भाया, "मुझे मिला रोजगार" के नारे से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देकर जताई अपनी खुशी....

बिना टिकट और अनियमित यात्रियों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान कुल 76 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 59 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जबकि 15 के पास अनियमित टिकट थे। इसके अलावा 2 यात्री बिना बुक किए सामान ले जाते हुए पकड़े गए।

49,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया
रेलवे ने इन सभी मामलों में कुल 49,100 रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि रेलवे सेवाओं में सुधार हो सके।

Advertisment

यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता पर फोकस
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र, संगवारी मतदान केंद्रों में महिला अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे मतदान, सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगी महिलाएं...

लगातार जारी रहेगा अभियान
रेलवे विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!