Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर में पुलिस की शर्मनाक हरकत: रिपोर्ट के नाम पर पैसे लेने के बाद फरियादी को 15–20 थप्पड़ जड़ दिए, एएसआई निलंबित

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक फरियादी के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर पैसे लेने के बाद एएसआई ने फरियादी को 15 से 20 थप्पड़ जड़ दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फरियादी को लगातार 15 से 20 थप्पड़ मारे गए, जिसकी आवाजें पूरे थाना परिसर में गूंजती रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया और सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

See also  20 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार...

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और संबंधित एएसआई को फटकार लगाई। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पूरे मामले की जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने संकेत दिए हैं कि यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है और क्या पीड़ित को न्याय मिल पाता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!