Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमेरिका में दिल दहला देने वाली घटना! लुइसियाना में पिता ने 8 बच्चों को मारी गोली

न्यूज डेस्क: अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवपोर्ट शहर में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 8 मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की उम्र 1 से 14 साल के बीच बताई जा रही है, जिनमें 7 बच्चे आरोपी के अपने थे, जबकि एक उसका भतीजा था।

सोते हुए बच्चों पर बरसाईं गोलियां
पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे हुई, जब आरोपी ने गुस्से में आकर दो अलग-अलग घरों में फायरिंग की। बताया जा रहा है कि बच्चों को उस समय निशाना बनाया गया, जब वे गहरी नींद में थे। हमले में 7 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे का शव घर की छत पर मिला, जो अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहा था।

See also  अखिल भारतीय ब्रिज खेल टूर्नामेंट 9 से रायपुर में,  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज कर रही टूर्नामेंट की मेजबानी...

घरेलू विवाद बना वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और दोनों अलग होने वाले थे। इसी तनाव के बीच उसने पहले एक महिला को गोली मारी और फिर दूसरे घर में जाकर बच्चों पर हमला कर दिया। इस घटना में उसकी पत्नी और एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर
आरोपी की पहचान 31 वर्षीय शमार एल्किन्स के रूप में हुई है, जो आर्मी से रिटायर्ड था। घटना के बाद वह एक कार छीनकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया। बोजियर पैरिश इलाके में पुलिस ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ में मार गिराया।

See also  रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुनी मन की बात...

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी 2019 में हथियार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हो चुका था, हालांकि घरेलू हिंसा का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिला था।

Advertisment

समुदाय में शोक और सदमा
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी को अक्सर बच्चों के साथ देखा जाता था, जिससे यह घटना और भी चौंकाने वाली बन गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!