Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बिल पास न होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय का विपक्ष पर तीखा हमला 

जांजगीर-चांपा। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न हो पाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। 17 अप्रैल जो की देश की आधी आबादी महिला बहनों के लिए उत्सव का दिन होना था, वह काला दिन साबित हुआ। उक्त बातें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के लिए लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिर जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने कही। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व इंडिया गठबंधन जी विपक्ष में हैं उनकी मानसिकता उजागर हुई है , उनके विरोध के चलते 52 मतों से बिल गिर गया। उन्होंने कहा कि आने वाले 52 वर्षों तक अब ये विपक्षी पार्टी को देश की महिलाएं सबक सिखाने वाली हैं। इंजी. पाण्डेय ने कहा कि बिल गिरने पर उत्सव के रूप में प्रदर्शन करना उनकी अत्यधिक छोटी सोच को प्रदर्शित करता है। विपक्ष के दुर्भावना से अब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पाएगा। यही नहीं विपक्षी पार्टी देश को परिसीमन से भी वंचित रख रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए बोला कि आने वाले समय में कांग्रेस सहित विपक्ष की सभी पार्टियों को महिलाओं का भरपूर विरोध का सामना करना पड़ेगा।

See also  “ट्राफिक वार्डन” एक नई पहल की शुरूआत, 25 ट्राफिक वार्डन रायपुर शहर की सड़कों पर किये जाएंगे तैनात

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!