Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

NKH मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल चांपा में अब उपलब्ध—जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन सेवाएँ

जांजगीर-चांपा। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब चांपा के NKH मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जनरल, लेजर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की उन्नत सेवाएँ नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अनुभवी सर्जन डॉ. तुषार अरुणकुमार कारवट अब चांपा में अपनी विशेष सेवाएँ देंगे। मरीजों को अब जटिल सर्जिकल इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

डॉ. कारवट ने M.B.B.S, FCPS-Surgery (मुंबई), FMAS तथा MUHS से एडवांस्ड GI एंडोस्कोपी फेलोशिप प्राप्त की है। इनके पास जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के साथ-साथ GI एंडोस्कोपी की विशेषज्ञता है। अनुभव की बात करें तो उन्होंने नागपुर के शंका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कंसल्टेंट सर्जन के रूप में सेवाएँ दी हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल तथा पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में सीनियर रेजिडेंट सर्जन के रूप में कार्य किया। नागपुर के MIDAS हॉस्पिटल में भी उन्होंने जनरल सर्जन एवं एंडोस्कोपी विशेषज्ञ के रूप में सेवाएँ प्रदान की हैं।

See also  पर्यावरण संरक्षण के लिए 01 जून को छत्तीसगढ़ में पांच लाख लोग लेंगे शपथ, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की अभिनव पहल, मिशन लाईफ के अंतर्गत जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम...

डॉ. कारवट द्वारा 300 से अधिक एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। वहीं एडवांस लेजर पद्धति से बवासीर, फिशर एवं फिस्टुला के 200 से अधिक मरीजों का इलाज भी सफलतापूर्वक किया गया है। लेजर तकनीक की वजह से मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव तथा जल्दी आराम मिलता है।

अस्पताल प्रबंधन रवि रंजन का कहना है कि इन सेवाओं के शुरू होने से चांपा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अत्याधुनिक सर्जिकल उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। इससे समय की बचत के साथ आर्थिक बोझ भी कम होगा।

अधिक जानकारी और अपॉइंटमेंट के लिए मरीज एनकेएच हॉस्पिटल, गौरव पथ, न्यू बस स्टैंड रोड, चांपा में संपर्क कर सकते हैं।

Advertisment

संपर्क नंबर – 86020-05033, 62320-33259

See also  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!