Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महिला के साथ घर अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

महिला के साथ घर अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
                                        
जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण में पीड़िता उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई लोहारसी के कालिका उर्फ अरविंद तिवारी द्वारा घर अंदर घुसकर बुरी नियत से हाथ बांह पकड़ना एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 302/23 धारा 452, 354 , 506 बी भादवि. कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपी घटना दिनांक से फरार था मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को शहडोल जिला मध्य प्रदेश से पकड़ कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया आरोपी  के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 12 जुलाई 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में  निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण,  प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे, आरक्षक  श्रीकांत सिंह एवं महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े  तथा सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

See also  खुशखबरी! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला… आज से महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री में 50% छूट, सैनिकों को भी राहत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!