Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी शशि कुमार मन्नेवार उम्र 43 साल निवासी अमरूवा थाना सारागांव अपने मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर प्रो कमांक CG11-CH 4910 हरे रंग पुरानी स्तेमाली को अपने घर के बाहर रात्रि 10.00 बजे खड़ी कर रात में सो गया था। दूसरे दिन- 11 जुलाई 23 को करीबन 6.00 सुबह उठकर देखा तो मोटर सायकल नही था आस पास पता किया पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी का कथन लेख बद्ध कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने पर ग्राम *सारागांव के बस स्टेण्ड के पास दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में घुमते मिला जिसे संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ग्राम अमरुवा से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया* और आरोपी के निशान देही पर प्रकरण में चोरी गए मोटर सायकल कीमती 15,000 /- रुपये को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपी राहुल चौहान साकिन कोरबा रोड अग्रसेन चाम्पा, बाक्सर सिंह कंवर सकिन वार्ड क्रमांक-14 स्टेशन रोड सक्ती थाना सक्ती को 12 जुलाई 23 को विधिवत गिर कर रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरी. सुरेश ध्रुव थाना प्रभारी सारागांव सहा. उप. निरी. दाऊलाल बरेठ तथा प्रधान आर राजकुमार चन्द्रा, आर विरेन्द्र टंडन, गिरीश कश्यप, माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

See also  नन्ही रिकॉर्ड होल्डर बेटियों को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद, 6 वर्षीय भव्या कोटडिया को अविष्कारकों और 3 वर्षीय भविषा कोटडिया को 100 देशों की राजधानियों का नाम याद है...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!