Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक, जल आवर्धन योजना, स्वच्छता, पीएम आवास शहरी एवं योजनाओं के समयबद्ध करे क्रियान्वयन – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर जल आवर्धन योजना, स्वच्छता, आवास एवं अन्य शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
      कलेक्टर ने जिले में प्रगतिरत जल आवर्धन योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, इंजीनियरों एवं ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए, ताकि उसका शीघ्र निराकरण किया जा सके। उन्होंने पाइपलाइन विस्तार के बाद तत्काल सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने खरौद क्षेत्र में चल रहे कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि यदि कार्य में अपेक्षित गति नहीं लाई गई तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
      बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छता के संबंध में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी निकायों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में शेड्यूल बनाकर नियमित सफाई कराने, नागरिकों से फीडबैक लेने तथा बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन 2-3 बार सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कचरा संग्रहण के लिए ट्वीन बिन लगाने तथा दुकानदारों एवं नागरिकों को स्वच्छता का पालन करने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
       कलेक्टर ने जलाशयों के आसपास कचरा फेंकने पर सख्ती से रोक लगाने, नालियों की नियमित सफाई कराने तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही निकायों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर स्वच्छता का कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने मिशन अमृत एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए।
     कलेक्टर ने आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मकानों का शत-प्रतिशत सूचीकरण किया जाए और इस कार्य में किसी भी मकान का छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सर्व सीएमओ, इंजीनियर, ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  झोलाछाप बंगाली डाक्टर गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!