Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रेनें फुल दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने की चाह रखने वाले यात्रियों के लिए इस बार भी सफर आसान नहीं

रायपुर। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने की चाह रखने वाले यात्रियों के लिए इस बार भी सफर आसान नहीं है। छत्तीसगढ़ से मुंबई और हावड़ा रूट की अधिकांश नियमित ट्रेनें 15 से 30 अक्टूबर तक पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। जिन यात्रियों ने समय रहते टिकट बुक नहीं किए, उनके लिए अब केवल पूजा स्पेशल ट्रेनें ही विकल्प बची हैं।

मुंबई-रायपुर रूट की प्रमुख ट्रेनें फुल

छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और छात्र मुंबई, पुणे, थाणे, कल्याण, वसई-विरार जैसे शहरों में रहते और काम करते हैं। त्योहारों पर वे साल में एक-दो बार अपने गांव लौटते हैं। इस बार की स्थिति बेहद निराशाजनक है-

See also  छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए देश-प्रदेश से आए साधु-संत...

हावड़ा मेल (12809) – 11 से 30 अक्टूबर तक नो रूम

एलटीटी-शालीमार (18029) – 15 से 30 अक्टूबर तक नो रूम

Advertisment

गीतांजलि एक्सप्रेस (12859) – 15 से 30 अक्टूबर तक नो रूम

समरसता सुपरफास्ट (12151) – 15 से 30 अक्टूबर तक सभी तारीखों में वेटिंग/नो रूम

हावड़ा रूट की स्थिति भी वैसी ही

पश्चिम बंगाल के प्रवासियों को भी घर लौटने में मुश्किलें होंगी।

हावड़ा-मुंबई मेल (12810) – 3 से 15 अक्टूबर तक नो रूम

गीतांजलि (12860) – 3 से 13 अक्टूबर तक फुल

शालीमार-एलटीटी (18030) – 3 से 13 अक्टूबर तक नो रूम

हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस – लगातार फुल

बिहार-यूपी लौटने वालों के लिए सारनाथ एक्सप्रेस भी फुल

See also  iPhone 15 और 16 की जगह क्यों खरीदना चाहिए iPhone 17? जान लें 5 सबसे बड़े कारण…

छत्तीसगढ़ से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश लौटने वाले हजारों परिवारों के लिए दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160) मुख्य सहारा है। लेकिन अक्टूबर महीने भर यह ट्रेन भी वेटिंग और नो रूम से जूझ रही है।

पूजा स्पेशल ट्रेनें बनीं सहारा

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें अभी भी सीटें उपलब्ध हैं।

1. बिलासपुर-हडपसर (पुणे) पूजा स्पेशल (08265/08266)

तारीख – 22 और 23 अक्टूबर

क्लास – एसी सेकंड, एसी थ्री, इकोनॉमी

स्टॉपेज – बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया

2. बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) पूजा स्पेशल (08261/08262)

19 नवंबर तक हर मंगलवार व बुधवार

एसी और स्लीपर क्लास में पर्याप्त सीटें

See also  10 घंटे के रेस्क्यू के बाद तड़के 3 बजे सभी ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया

3. दुर्ग-सुल्तानपुर पूजा स्पेशल (08763/08764)

30 नवंबर तक हर शनिवार व रविवार

स्टॉपेज – रायपुर, दुर्ग, शहडोल, उमरिया

4. दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल (08760/08761)

5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर रविवार व सोमवार

सभी क्लासों में बड़ी संख्या में बर्थ उपलब्ध

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!