Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कम कीमत में ज्यादा सेफ्टी! Hero Xtreme 125R समेत इन बाइक्स में मिलता है डुअल-चैनल ABS

Apache RTR 160 2V के बाद, Bajaj Pulsar NS160 को डुअल चैनल ABS वाली चौथी सबसे किफायती बाइक के रूप में आती है. डुअल चैनल ABS वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. Pulsar NS160 में 160.3 सीसी का ऑयल-कूल्ड, ट्विन स्पार्क, 4-वाल्व FI DTS-i इंजन लगा है जो 9000 rpm पर 16.69 hp और 7250 rpm पर 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

इस सूची में आगे बढ़ते हुए, डुअल चैनल ABS वाली सबसे किफायती बाइकों की लिस्ट में शामिल होने वाली दूसरी TVS बाइक TVS Apache RTR 160 4V है. TVS Apache RTR 160 4V डुअल चैनल ABS की कीमत 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 159.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन है. मोटरसाइकिल में दो राइडिंग मोड दिए गए हैं जो परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं. स्पोर्ट मोड में, इंजन 9,250 rpm पर 17.6 hp और 7,500 rpm पर 14.73 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, अर्बन और रेन मोड में, आउटपुट घटकर 8,650 rpm पर 15.6 hp और 7,250 rpm पर 14.1 Nm हो जाता है.

See also  छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की जनपद पंचायतों में दी गई ट्रेनिंग  गांव में परिवारों का 24 जुलाई से शुरू होगा सत्यापन कार्य प्रशिक्षण में शामिल हुए...

हीरो एक्सट्रीम 125आर का टॉप-ऑफ-द-लाइन डुअल-चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत 1.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे इस फीचर के साथ देश की सबसे किफायती बाइकों में से एक बनाती है. एक्सट्रीम 125आर में 124.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 11.5 हॉर्सपावर और 10.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, और यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.

भारतीय बाजार में डुअल चैनल एबीएस वाली दूसरी सबसे किफायती मोटरसाइकिल बजाज पल्सर एन160 है. बजाज पल्सर एन160 में डुअल चैनल एबीएस की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 164 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो 8,750 आरपीएम पर 15 हॉर्सपावर और 6,750 आरपीएम पर 14 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. पावर को 5-स्पीड गियरबॉक्स के जरिए पहियों तक पहुंचाया जाता है.

See also  Year Ender 2025: चार्जिंग की चिंता ‘खत्म’! 2025 में लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले ये 6 दमदार फोन

TVS Apache RTR 160 2V में 159 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है. ये इंजन 8,750 rpm पर 15 हॉर्सपावर और 7,000 rpm पर 13.85 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये पावर पांच-स्पीड ट्रांसमिशन के माध्यम से पहियों तक पहुंचती है. TVS Apache RTR 160 2V के डुअल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!