Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर सेल्समैन से मारपीट कर कार में तोड़फोड़ करने के बाद लूट लिए 3000 रुपए, चार बदमाशों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज़…

जांजगीर-चांपा। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर सेल्समैन से मारपीट कर कार में तोड़फोड़ करने के बाद तीन हजार रुपये लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित सेल्समैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का जुर्म दर्ज किया है।

नवागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनुराग सिंह पिता भूपेंद्र सिंह ग्राम रीवापार थाना शिवरीनारायण का निवासी है और कोऑपरेटिव बैंक मड़वा में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। 11 जुलाई 2024 को शाम 4 बजे के लगभग वह अपनी कार में अभिषेक साहू को बैठा कर ग्राम हरदी हरि निवासी भतीजा के घर समान छोड़ने जा रहा था। इस दौरान केवा चौक अमोदा में ग्राम गौद के अजय कश्यप, कोमल कश्यप, सूरज कश्यप और पूरन कश्यप ने उसकी कार को रुकवाया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर चारों बदमाश गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे और फिर शर्ट की जेब में रखे 3000 रुपए लूट लिए। इसके बाद कार के दाहिने तरफ के साइड मिरर को पत्थर से मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान अभिषेक साहू भी साथ में था। पीड़ित सेल्समैन की रिपोर्ट पर नवागढ़ पुलिस ने ग्राम गौद निवासी आरोपी अजय कश्यप, कोमल कश्यप, सूरज कश्यप और पूरन कश्यप के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 126(2), 296, 3(5), 309(4), 324(5), 351(2) अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है।

See also  डाक्टरों ने होली मिलन समारोह में खूब उड़ाया अबीर गुलाल, आयुश मेडिकल एसोसिएशन जांजगीर चाम्पा और मेकसाइन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में हुआ होली मिलन समारोह...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!