Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : शादी के दो दिन बाद दूल्हे की दर्दनाक मौत, मातम में बदली खुशियां, ट्रैक्टर हादसे में गई जान

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब विवाह के महज दो दिन बाद दूल्हे की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान देवांगन सिदार (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।

घटना ठाकुरपोड़ी गांव की है। जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल से घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। 8 अप्रैल को बारात जशपुर गई और 9 अप्रैल को गांव में रिसेप्शन आयोजित किया गया था।

बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल की शाम को देवांगन सिदार अपने चाचा और तीन अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर से टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया।

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, सीटी स्कैन मशीन लगाने मौके पर ही फोन से संचालक स्वास्थ्य को दिए निर्देश...

गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उसे पहले पत्थलगांव के शासकीय अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रास्ते में नंदन झरिया के पास उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है और शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!