Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : आरंग में गैस संकट पर फूटा गुस्सा, सिलेंडर नहीं मिलने से ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

आरंग। आरंग में गैस सिलेंडर की लगातार कमी से नाराज लोगों ने रविवार को आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब 25 दिनों से सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद उन्हें गैस उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली।

क्षेत्र की एकमात्र गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह से ही लंबी कतार लगी थी। कड़ी धूप में इंतजार करने के बावजूद जब सिलेंडर नहीं आया, तो लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध शुरू कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और मौके पर नायब तहसीलदार के साथ पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया और जाम खुलवाया।

See also  किसानों की बहुचर्चित मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन... मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी...

जानकारी के अनुसार, इस एजेंसी से करीब 20 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। 1 अप्रैल को नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों और एजेंसी संचालक के बीच बैठक भी हुई थी, जिसमें व्यवस्था सुधारने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें पहले पर्ची के लिए और फिर सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। कई लोग रात 3 बजे से ही कतार में खड़े हो जाते हैं, जबकि दूर-दराज के गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं को रातभर इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

Advertisment

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने एजेंसी कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया है। साथ ही, क्षेत्र में दूसरी गैस एजेंसी खोलने की मांग तेज हो गई है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

See also  महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा बनेगी हीरोइन, साइन की ये बड़ी फिल्म; बड़े एक्टर के साथ होगी लॉन्चिंग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!