Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्लड टेस्ट में प्रोटीन का बढ़ना कितना खतरनाक? ये किस बीमारी का लक्षण है

ब्लड टेस्ट में प्रोटीन का स्तर बढ़ना एक सामान्य बात नहीं मानी जाती और यह शरीर में किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है. आमतौर पर प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसकी मात्रा असामान्य रूप से बढ़ जाती है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. यह स्थिति संक्रमण, सूजन या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकती है. कई बार शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की वजह से भी प्रोटीन का स्तर बढ़ा हुआ दिखाई दे सकता है.

इसके अलावा लंबे समय तक चलने वाली सूजन, इम्यून सिस्टम से जुड़ी गड़बड़ी या कुछ दवाइयों का असर भी इसकी वजह बन सकता है. शरीर में पोषण असंतुलन और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतें भी इस स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए समय रहते इसके कारणों को समझना और सही जांच कराना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि ब्लड टेस्ट में प्रोटीन बढ़ना किन बीमारियों का लक्षण है और यह कितना खतरनाक है.

See also  पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ जनता को उपहार दिया : मंत्री ओपी चौधरी…

ब्लड टेस्ट में प्रोटीन बढ़ना किन बीमारियों का लक्षण है?
दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि ब्लड में प्रोटीन का बढ़ना कई तरह की बीमारियों से जुड़ा हो सकता है. यह स्थिति क्रॉनिक इंफेक्शन, लिवर से जुड़ी समस्याएं या किडनी के कामकाज में गड़बड़ी का संकेत दे सकती है. कुछ मामलों में यह इम्यून सिस्टम की असामान्य गतिविधियों की वजह से भी होता है, जहां शरीर जरूरत से ज्यादा प्रोटीन बनाने लगता है.

इसके अलावा कुछ गंभीर स्थितियां जैसे मल्टीपल मायलोमा जैसी ब्लड से जुड़ी बीमारी भी प्रोटीन लेवल को बढ़ा सकती है. लगातार बढ़ा हुआ प्रोटीन स्तर शरीर के अलग-अलग अंगों पर असर डाल सकता है, इसलिए इसकी सही वजह जानना बेहद जरूरी होता है.

See also  लोक निर्माण विभाग ने पुलों के दोनों ओर अस्थाई बैरियर, रिफ्लेक्टर और साइन-बोर्ड लगाने के दिए निर्देश, क्षतिग्रस्त पुलों की रेलिंग एवं क्रैश बैरियर का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य करने है...

ब्लड में प्रोटीन का बढ़ना कितना खतरनाक है?
ब्लड में प्रोटीन का बढ़ना कितना खतरनाक है, यह इसके कारण और स्तर पर निर्भर करता है. अगर यह हल्का और अस्थायी है, तो आमतौर पर ज्यादा चिंता की बात नहीं होती. लेकिन अगर यह लंबे समय तक बना रहता है, तो यह शरीर में गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है.

Advertisment

ज्यादा प्रोटीन खून को गाढ़ा बना सकता है, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है. इससे किडनी और दिल पर अधिक दबाव पड़ सकता है. इसलिए इसे नजरअंदाज करना सही नहीं होता और समय पर जांच जरूरी है.

कैसे करें बचाव?
ब्लड में प्रोटीन बढ़ने की समस्या से बचने के लिए संतुलित लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है. पर्याप्त पानी पीना, संतुलित डाइट लेना और नियमित एक्सरसाइज करना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेे 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों और 1500 रेल फ्लाइओवर तथा अंडर पास निर्माण कार्यों का किया वर्चुअल उद्घाटन एवं शिलान्यास, राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कार्यक्रम में हुए शामिल, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती रेल नेटवर्क प्रणाली है - राज्यपाल...

समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना भी जरूरी है, ताकि किसी भी असामान्यता का जल्दी पता चल सके. इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयों का सेवन न करें और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!